व्यावसायिक गैस के संयोजन नब्बे, गोदाम में मात्र बीस
संवाद सूत्र, मुनस्यारी: प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बीती देर सायं मुनस्यारी के हो
संवाद सूत्र, मुनस्यारी: प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बीती देर सायं मुनस्यारी के होटलों , दुकानों में छापेमारी कर व्यावसायिक प्रयोग में लाए गए घरेलू सिलेंडर जब्त किए। वहीं व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी पर सवाल उठाए हैं और वहीं संयोजन के मुताबिक व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाने पर सवाल उठाए हैं।
मुनस्यारी में व्यावसायिक गैस सिलेंडर के नब्बे संयोजन हैं। गैस गोदाम में मात्र बीस व्यावसायिक सिलेंडर ही उपलब्ध रहते हैं। दूसरा मुनस्यारी मार्ग के लंबे समय से बड़े वाहनों के बंद होने से यहां तक गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस समय मुनस्यारी में ऑफ सीजन है। जिसके चलते होटलों में गैस सिलेंडर का प्रयोग केवल कर्मचारियों के प्रयोग में आता है। ऐसे में सिलेंडर जब्त करने पर नाराजगी जताई है। इसके अलावा संयुक्त टीम द्वारा पालीथिन भी जब्त किया गया। जनता ने प्रशासन से कंपनियों के द्वारा पालीथिन के रैपर में बेचे जा रहे सामान पर भी रोक लगाने की मांग की है।