Move to Jagran APP

मुनस्यारी में एनएसयूआइ के आन सिंह चुने गए अध्यक्ष

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: देश के अंतिम राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। शि

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 11:27 PM (IST)
मुनस्यारी में एनएसयूआइ के आन सिंह चुने गए अध्यक्ष
मुनस्यारी में एनएसयूआइ के आन सिंह चुने गए अध्यक्ष

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: देश के अंतिम राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। शनिवार को अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए मतदान हुआ। शेष अन्य तीन पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए। एनएसयूआइ के आन सिंह पवार छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए।

loksabha election banner

मुनस्यारी महाविद्यालय में शनिवार सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 436 मतदाताओं में 319 मतदाताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए आन सिंह पवार को 169 मत पड़े। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेंद्र चिराल को 83 और किशन प्रकाश को 63 मत पड़े। आन सिंह पवार 86 मतों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर पूजा और देव राम के बीच सीधा मुकाबला था। पूजा 37 मतों से विजयी रही। पूजा को 157 और देव राम को 120 मत मिले। विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर त्रिलोक पंडा 55 मतों से विजयी रहा। त्रिलोक ंिसंह पंडा को 175 ओैर मनीष पंचपाल को 120 मत पड़े।

छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद पर धीरेंद्र , छात्रा उपाध्यक्ष पद पर चंद्रकला त्रिपाठी, सचिव पद सुरेश राम, संयुक्त सचिव पद पर त्रिभुवन विजयी रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के सर्मथकों ने विजयी जुलूस निकाले। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ की जीत पर एनएसयूआइ के छात्रों ने जश्न मनाया। बाद में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मंजुला चंद ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

मुनस्यारी: नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष आन सिंह पवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा है कि मुनस्यारी महाविद्यालय समस्याओं से ग्रसित है। उनकी प्राथमिकता सर्वप्रथम महाविद्यालय भवन निर्माण पूरा कराना रहेगा। इसके लिए दबाव बनाया जाएगा। महाविद्यालय में बैठने को तक जगह नहीं है। इसके अलावा रिक्त चल रहे प्राध्यापकों के पदों पर नियुक्ति के लिए संघर्ष किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.