चालीस दिनों से लापता महिला का नहीं लगा सुराग
पिथौरागढ़: चालीस दिन पूर्व जिला अस्पताल में उपचार के बाद लापता अधेड़ महिला का अभी तक सुराग नही
पिथौरागढ़: चालीस दिन पूर्व जिला अस्पताल में उपचार के बाद लापता अधेड़ महिला का अभी तक सुराग नहीं लगा है। राजस्व पुलिस के बाद रेगुलर पुलिस भी महिला का पता नहीं चला सकी है।
कलावती देवी पत्नी मोहन राम निवासी ग्राम डौठा, आदिचौरा डीडीहाट 8 अगस्त को बुखार का इलाज कराने जिला अस्पताल आई थी। जहां पर सायं सात बजे के आसपास अस्पताल में दिखाने के बाद बाहर निकली और इसके बाद से लापता हो गई। चालीस दिन से महिला का कुछ पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं। इस संबंध में राजस्व पुलिस के बाद रेगुलर पुलिस से खोजबीन की मांग की गई। रेगुलर पुलिस भी अभी तक महिला का पता नहीं लगा सकी है। एससी, एसटी इम्पलाइज फेडरेशन ने तो महिला का पता लगाने वाले को दस हजार रु पए का इनाम तक देने की घोषणा की थी। इसके बाद भी महिला का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने डीएम और एसपी से महिला का शीघ्र पता लगाने की मांग की है।