परिणय पौध लगा लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ परिणय पौध की मुहिम ग्रामीण क्षेत्रों में भी जोर पकड़ रही है। विवाह
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 04:51 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 04:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: परिणय पौध की मुहिम ग्रामीण क्षेत्रों में भी जोर पकड़ रही है। विवाह के बाद परिणय पौध लगाने की रस्म को लेकर नवदंपती में खासा उत्साह दिख रहा है।
बुधवार को जनपद के बिलई गांव में हुए एक विवाह कार्यक्रम के बाद वर सुनील और वधू मनीषा ने परिणय पौध लगाया। मायके पक्ष के लोगों ने इस पौधे की सुरक्षा का वचन दिया और कहा कि यह पौधा उन्हें उनकी बेटी की याद दिलाता रहेगा। इस मुहिम को चलाने वाले शिक्षक मोहन चंद्र पाठक ने घराती और बरातियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। शिक्षक पाठक ने वर्ष 2012 में परिणय पौध अभियान की शुरुआत की थी। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के साथ ही वे दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में भी अभियान चला चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें