Move to Jagran APP

दिंगास में लगी पशु प्रदर्शनी में नरेंद्र की गाय रही चैंपियन, पशुपालकों को सिखाए वैज्ञानिक तौर तरीके

पशुपालन विभाग ने शनिवार को पिथौरागढ़ के अनुसूचित बाहुल्य गांव दिंगास में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:18 AM (IST)
दिंगास में लगी पशु प्रदर्शनी में नरेंद्र की गाय रही चैंपियन, पशुपालकों को सिखाए वैज्ञानिक तौर तरीके
दिंगास में लगी पशु प्रदर्शनी में नरेंद्र की गाय रही चैंपियन, पशुपालकों को सिखाए वैज्ञानिक तौर तरीके

पिथौरागढ़, जेएनएन : पशुपालन विभाग ने शनिवार को अनुसूचित बाहुल्य गांव दिंगास में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया। पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों को पशुपालन के वैज्ञानिक तौर तरीके सिखाए गए।

loksabha election banner

उपमुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. पंकज जोशी ने किसानों को केसीसी, पशुधन बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। पशु चिकित्सक डॉ. लाल सिंह सामंत ने पशुओं के समुचित पोषण, टीकाकरण, साफ-सफाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रदर्शनी में चार अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिता कराई गई। गाय वर्ग में नरेंद्र सिंह की गाय चैम्पियन रही। बछिया वर्ग में भगवान सिंह की बछिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। बकरी वर्ग में ललित सिंह और बैलों की जोड़ी वर्ग में नीरज कुमार के पशुओं को पहला स्थान मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. लाल सिंह सामंत, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. सौरभ भट्ट थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.