Move to Jagran APP

पूजा के लिए नेपाल जा रहे 100 से अधिक श्रद्धालु धारचूला में फंसे

संवाद सूत्र धारचूला लोकसभा चुनावों के चलते भारत-नेपाल सीमा सील होने से दोनों देशों के

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 07:55 AM (IST)
पूजा के लिए नेपाल जा रहे 100 से अधिक श्रद्धालु धारचूला में फंसे
पूजा के लिए नेपाल जा रहे 100 से अधिक श्रद्धालु धारचूला में फंसे

संवाद सूत्र, धारचूला: लोकसभा चुनावों के चलते भारत-नेपाल सीमा सील होने से दोनों देशों के नागरिक परेशान हैं। अपने देश पूजा के लिए जा रहे 100 से अधिक नेपाली नागरिक मंगलवार को धारचूला में फंस गए। नेपाली नागरिकों ने पुल पर ही डेरा डाल रखा है।

loksabha election banner

गुरुवार को भारत में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है। इसे देखते हुए भारत नेपाल सीमा सोमवार को सील कर दी गई। इसके चलते भारत और नेपाल के बीच आवागमन बंद हो गया है। पुल बंद होने की जानकारी नहीं होने के चलते तमाम लोग भारत से नेपाल जाने के लिए सीमा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 100 से अधिक नेपाली नागरिक अपने देश जाने के लिए धारचूला पहुंचे, लेकिन पुल बंद होने के कारण इन्हें नेपाल जाने की अनुमति नहीं मिली। नेपाली नागरिकों को 14 अप्रैल को अपने देश में पूजा में भाग लेना है। नेपाली नागरिक देर सायं तक पुल के नजदीक ही जमे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को देते हुए नेपाली नागरिकों को उनके देश भेजे जाने की मांग की। बता दें बीते रोज झूलाघाट में भी कई नेपाली नागरिक फंस गए थे। दोनों देशों के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद देर रात पुल खोलकर नेपाली नागरिकों को नेपाल भेजा गया। धारचूला में फंसे लोगों को नेपाल भेजने के लिए देर रात तक वार्ता जारी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.