Move to Jagran APP

अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित करने में अधिकारी लें जनप्रतिनिधियों का सहयोग: पांडेय

प्रेसवार्ता में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित करने में प्रतिनिधियों का सहयोग लेने को कहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 10:46 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 10:46 PM (IST)
अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित करने में अधिकारी लें जनप्रतिनिधियों का सहयोग: पांडेय
अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित करने में अधिकारी लें जनप्रतिनिधियों का सहयोग: पांडेय

पिथौरागढ़, जेएनएन : शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई पाठ्यक्रम से संचालित होने वाले अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की स्थापना में अधिकारी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेंगे। जनप्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर प्रत्येक ब्लॉक में इन विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रू प में स्थापित किया जाएगा।

loksabha election banner

मंगलवार को वन विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में नए प्रयोग कर रही है। सरकार ने गरीब बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए संकल्प लिया है। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रू प में दो अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जा रहे हैं। जिसकी मान्यता सीबीएसई से होगी। इन विद्यालयों में शिक्षकों का कैडर भी अलग होगा। मानकों के अनुसार विद्यालय में सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिससे विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर सकेंगे। पांडेय ने कहा कि विद्यालयों की स्थापना करने को लेकर सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज देश पुन: विश्व गुरु बनने जा रहा है। भारत एक ऐसा इकलौता देश है, जो चाहे कितनी भी विषम परिस्थितियां हों, प्रधानमंत्री ने उससे संघर्ष करना सिखाया है। इसका स्पष्ट उदाहरण चीन व नेपाल के साथ चल रहा ताजा विवाद है। अपने को सुपरपावर कहने वाला चीन अब बैकफुट पर आ गया है। वहीं, नेपाल के साथ भी मतभेद ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण पर्यावरण पर इसका काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने बच्चों को जीवन में किसी भी क्षण में जन्मदिन आदि अवसरों पर पौधा लगाने का संदेश दिया। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, नपा अध्यक्ष राजेंद्र रावत, भूपेश पंत, राकेश देवलाल, वीरेंद्र बोहरा, गोलू पाठक, महेंद्र लुंठी, इंद्र लुंठी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.