Move to Jagran APP

50 नए सदस्य बनाने वाले पदाधिकारी ही भविष्य में लड़ पाएंगे चुनाव

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ भाजपा की सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को आयोजित हुइ

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 11:36 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 06:34 AM (IST)
50 नए सदस्य बनाने वाले पदाधिकारी ही भविष्य में लड़ पाएंगे चुनाव
50 नए सदस्य बनाने वाले पदाधिकारी ही भविष्य में लड़ पाएंगे चुनाव

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: भाजपा की सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को आयोजित हुई। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए टिप्स दिए।

loksabha election banner

प्रदेश महामंत्री भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार का पिछला पांच वर्ष का कार्यकाल भ्रष्टाचार मुक्त रहा। देश की 130 करोड़ जनता का अभूतपूर्व समर्थन हासिल कर भाजपा ने चुनावों में भारी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए जरू री टिप्स देते हुए कहा कि सीमांत जिले में 60 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वहीं सदस्य पदाधिकारी विभिन्न चुनाव लड़ पाएगा जो 50 नए सदस्य जोड़ेगा। बैठक में युवा मोर्चा की अनुपस्थिति पर उन्होंने जिलाध्यक्ष से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगने को कहा। कुमाऊं मंडल विकास निगम अध्यक्ष केदार जोशी ने भी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने राजेंद्र भंडारी को प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। बैठक में विधायक मीना गंगोला, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, सदस्यता प्रमुख बसंत जोशी, राकेश देवलाल, गणेश भंडारी, ललित पंत, सुभाष चंद्र जोशी, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिमन कन्याल, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, गिरीश जोशी, पूर्व विधायक गगन रजवार, स्वामी विरेंद्रानंद आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.