Move to Jagran APP

भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां को लेकर किया मंथन, सौंपी जिम्मेदारियां

भाजपा कार्यकर्ता मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां प्रारंभ होने लगी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:17 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:13 AM (IST)
भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां को लेकर किया मंथन, सौंपी जिम्मेदारियां
भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां को लेकर किया मंथन, सौंपी जिम्मेदारियां

मुनस्यारी, जेएनएन : भाजपा कार्यकर्ता मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां प्रारंभ होने लगी हैं। इस बार भाजपा प्रशिक्षण वर्ग को विशेष बनाने जा रही है। प्रशिक्षण वर्ग के दस मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विषय पर व्याख्यान देने होंगे।

prime article banner

मुनस्यारी भाजपा मंडल कार्यालय में जिला प्रशिक्षण संयोजक धन सिंह धामी ने बैठक लेते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशिक्षण वर्ग विशेष है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी के लिए तन मन और धन से समर्पित होकर कार्य करते हैं। आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाला प्रशिक्षण वर्ग विशेष है। उन्होंने इस अवसर पर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारी सौंपी। मंडल अध्यक्ष विजय राणा की सलाह पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में धामी ने कहा कि दस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग -अलग विषयों पर व्याख्यान देने हैं। इन व्याख्यानों का विशेष महत्व है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष को दस लोगों का चयन कर उन्हें विषय उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में महामंत्री नरेंद्र ढकरियाल, मनोज कुमार, भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोहर दरियाल, डा. दुर्गा प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रयाग पालीवाल,गोकर्ण सुयाल, बसंती जोशी,तारा आर्या, जिपं सदस्य दीपा पांगती, तुलसी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.