Move to Jagran APP

मैक्स खाई में गिरी, तीन घयल

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय को आ रही एक मैक्स इग्यारदेवी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 05:51 PM (IST)
मैक्स खाई में गिरी, तीन घयल
मैक्स खाई में गिरी, तीन घयल

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय को आ रही एक मैक्स इग्यारदेवी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मैक्स में सवार मां- बेटा घायल हो गए। पुलिस ने आस-पास के लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार एक मैक्स गुरुवार को गुरना से पिथौरागढ़ को आ रही थी। अपराह्न लगभग चार बजे जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर इग्यादेवी के पास जीप असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। जीप में सवार नेहा मेहता(35) उनका 10 वर्षीय पुत्र तनुज मेहता और 13 वर्षीय साक्षी मेहता घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने मैक्स खाई में गिरने की सूचना पुलिस को दी। एसआइ सुधांशु जोशी पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक नेहा मेहता की हालत गंभीर है। अन्य दो को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुधांशु ने बताया कि वाहन चालक रोहित मौके पर नहीं मिला। उसका पता लगाया जा रहा है। रोहित का पता लगने पर ही दुर्घटना के कारणों का पता लग पाएगा। उन्होंने बताया कि सभी घायल एक ही परिवार के हैं और वाहन बुक कराकर जिला मुख्यालय को आ रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.