मायके आई विवाहिता पांच दिन से लापता
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ थरकोट अपने मायके आई रुद्रपुर बहरैनी निवासी एक विवाहिता विगत पांच
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 11:25 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 07:55 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: थरकोट अपने मायके आई रुद्रपुर बहरैनी निवासी एक विवाहिता विगत पांच दिनों से लापता है। विवाहिता के भाई ने राजस्व पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नायब तहसीलदार को सौंपे गए पत्र में डाल ऐंचोली निवासी राजेंद्र सिंह ने कहा कि उसकी बहन रेखा देवी (40), पत्नी बलविंदर सिंह की मानसिक स्थिति सही नहीं है। वर्तमान में वह अपने मायके डाल आई थी। बीते चार अप्रैल को वह बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। वह अपने ससुराल रुद्रपुर भी नहीं पहुंची है। उन्होंने विभाग से अविलंब रेखा को खोजने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें