Move to Jagran APP

मनोज के सिर सजा डीडीहाट व्यापार मंडल अध्यक्ष का ताज

युवा व्यापारी मनोज साह पिथौरागढ़ के डीडीहाट उद्योग व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष बन गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 06:20 AM (IST)
मनोज के सिर सजा डीडीहाट व्यापार मंडल अध्यक्ष का ताज
मनोज के सिर सजा डीडीहाट व्यापार मंडल अध्यक्ष का ताज

डीडीहाट, जेएनएन: युवा व्यापारी मनोज साह डीडीहाट उद्योग व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष बन गए हैं। मनोज ने सीधी टक्कर में अपनी प्रतिद्वंद्वी शेर सिंह साही को 55 मतों से पटखनी दी। 285 व्यापारी मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

loksabha election banner

रविवार को स्थानीय रामलीला मैदान में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पवन जोशी की मौजूदगी में डीडीहाट व्यापार मंडल अध्यक्ष के चुनाव कराए गए। अध्यक्ष पद पर मनोज साह व शेर सिंह साही ने नामांकन कराया। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। छह चक्रों तक चली मतगणना में मनोज साह को 168 व शेर सिंह साही को 113 मत पड़े। चार मत अवैध पाए गए। इस प्रकार मनोज 55 मतों से विजयी घोषित किए गए। सचिव पद के लिए राजेंद्र बोरा, कोषाध्यक्ष पद पर बलवंत बिष्ट निर्विरोध चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ आतिशबाजी कर जश्न मनाया। नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि उनका कार्यकाल व्यापारियों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। चुनाव संपन्न कराने में नवल किशोर, गोविंद लाल साह, प्रमोद दिगारी, होशियार चौहान, गणेश टोलिया, तारा दत्त कापड़ी, जोध सिंह कन्याल आदि ने सहयोग प्रदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.