उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कर्नल संध्या सिंह ने रचा इतिहास, बनीं 80वीं वाहिनी की पहली महिला सैन्य अधिकारी
80वीं वाहिनी में प्रशासनिक अधिकारी मेजर संध्या सिंह को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल संध्या सिंह।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। उत्तराखंड 80वीं वाहिनी में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तैनात मेजर संध्या सिंह पदोन्नत होकर लेफ्टिनेंट कर्नल बन गई हैं।
बटालियन में आयोजित राष्ट्रीय रॉक क्लाइम्बिंग शिविर के दौरान कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी और सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट गंगा सिंह ने उन्हें नए रैंक लगाए।
कमांडिंग ऑफिसर देवेश सिंह ऐरी ने संध्या सिंह को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती रहेंगी।
बटालियन के एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली के अनुसार संध्या सिंह वाहिनी की पहली महिला सैन्य अधिकारी हैं, जिन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद हासिल किया है।
संध्या सिंह 80वीं वाहिनी में तैनाती से पहले 44 कंपनी एएससी (सप्लाई) में कार्यरत थीं। उनके पदोन्नत होने पर एनसीसी अधिकारियों, कर्मचारियों आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें- Indian Military Academy के इतिहास में हुआ पहली बार, प्रथम महिला सैन्य अधिकारी साई जाधव हुई पासआउट
यह भी पढ़ें- सोनीपत की शीतल बनीं देश की पहली महिला सैन्य अधिकारी, IMA के इतिहास में दर्ज हुआ नाम
