कुकिंग गैस ट्रांसपोर्टर का अनुबंध खत्म, खामियाजा भुगत रही जनता
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ कुकिंग गैस की आपूर्ति करने वाले ट्रांसपोर्टर का अनुबंध खत्म होने स
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: कुकिंग गैस की आपूर्ति करने वाले ट्रांसपोर्टर का अनुबंध खत्म होने से सीमांत जिले में गैस संकट खड़ा हो गया है। अकेले जिला मुख्यालय में ही सिलेंडरों का बैकलॉग 3500 तक पहुंच गया है। जल्द वाहनों का इंतजाम नहीं हुआ तो संकट गहरा सकता है।
जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में हर रोज 800 सिलेंडरों की खपत है। इसके लिए चार गाड़ी सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है। पिछले 10 दिनों से जनपद में मांग के अनुरू प सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं। लोगों को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए सुबह से वितरण केंद्रों के आगे लाइन लगानी पड़ रही है। तमाम उपभोक्ता खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। गैस एजेंसी को गैस बांटने के लिए रोस्टिंग सिस्टम अपनाना पड़ रहा है। बुधवार तक जिले में गैस सिलेंडरों का बैकलॉग 3500 पहुंच गया है। इसे खत्म करने के लिए अगले दस दिनों तक हर रोज आठ वाहन गैस की जरू रत पड़ेगी। परेशान उपभोक्ताओं ने अविलंब गैस संकट दूर किए जाने की मांग की है। सीमांत यूथ मोर्चा ने समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
गैस प्रबंधक ऊषा राणा ने बताया कि प्लांट से गैस के वाहन कम आने के कारण समस्या आ रही है। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए अतिरिक्त वाहनों की मांग की गई है।