Move to Jagran APP

पदोन्नति नहीं होने से भड़के लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मी

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने पदोन्नति नहीं देने

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 10:52 PM (IST)
पदोन्नति नहीं होने से भड़के लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मी
पदोन्नति नहीं होने से भड़के लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने पदोन्नति नहीं देने पर गहरा आक्रोश जताया है। शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

prime article banner

जनपद में पहुंचे प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के स्थानांतरण के लिए सुगम-दुर्गम का निर्धारण गलत हुआ है। विरोध जताने के बाद भी शासन की ओर से इसे दूर करने के लिए कोई पहल नहीं हो रही हैं। कर्मचारियों ने सरकार पर पूर्वाग्रह के तहत कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मिनिस्ट्रीयल कर्मियों को गृह जनपद और तहसील में भी पदोन्नति नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि पद रिक्त होने के बावजूद पदोन्नति नहीं देना कर्मचारियों का उत्पीड़न है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि शीघ्र पदोन्नति नहीं दी गई तो मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष चारू पंत, महामंत्री विनोद कुमार उप्रेती, संरक्षक प्रेम सिंह बिष्ट, विनोद उप्रेती, गणेश रावत, गिरीश जोशी, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह मेहता, किशन सिंह कार्की, नरेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, योगेश कुमार, प्रमिला आर्या, पूरन पांडे, जीसी जोशी, भगत सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.