विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकार के आरसेटी प्रशिक्षण से लक्ष्मी जोशी बनीं आत्मनिर्भर, ब्यूटी पार्लर से कमा रहीं हजारों

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:24 PM (IST)

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार कार्यक्रमों का लाभ धरातल पर दिख रहा है। आरसेटी के निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित स्वरोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ धरातल पर दिखाई देने लगा है।

आरसेटी के निशुल्क कौशल प्रशिक्षण ने मूनाकोट विकासखंड के ग्राम डुंगरी, पोस्ट मढ़खड़ायत निवासी लक्ष्मी जोशी के जीवन की दिशा बदल दी।

प्रशिक्षण हासिल करने के बाद उन्होंने जाजरदेवल में अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया और आज वह प्रतिमाह 25 से 30 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। लक्ष्मी जोशी वर्तमान में जाजरदेवल में परिवार के साथ रहती हैं।

परिवार में पति, दो बच्चे और सास-ससुर हैं। परिवार की आजीविका मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर थी। सीमित आमदनी के चलते उन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था।

इसी दौरान उन्हें आरसेटी पिथौरागढ़ की ओर से संचालित 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में थमी वर्षा की रफ्तार, हाईवे और तवाघाट सोबला मार्ग अब भी बंद रहने से चीन सीमा का कटा रहा संपर्क