सशस्त्र सीमा बल ने नारी निकेतन में बांटे कम्बल
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: एसएसबी की 55 वीं वाहिनी ने अपने सामाजिक क्रियाकलाप कार्यक्रम के तहत
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 03:19 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 03:19 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: एसएसबी की 55 वीं वाहिनी ने अपने सामाजिक क्रियाकलाप कार्यक्रम के तहत नारी निकेतन केंद्र थरकोट में महिलाओं को कम्बल वितरित किए।
संदीक्षा अध्यक्ष आरती शाशनी की अगुवाई में नारी निकेतन केंद्र पहुंची महिला सदस्यों ने कम्बल वितरित किए। अध्यक्ष आरती ने कहा कि संदीक्षा समाज के विभिन्न तबकों की मदद के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इस अवसर पर मौजूद जिला समाज कल्याण अधिकारी मदन लाल ने संदीक्षा का आभार जताया। कार्यक्रम में सीमा राजेश्वरी सहित तमाम महिलाएं मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें