Move to Jagran APP

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कृष्णा ने रं कल्याण संस्था का अध्यक्ष पद छोड़ा

रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा सिंह गब्र्याल ने भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर संस्था से इस्तीफा दे दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 11:29 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 06:18 AM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कृष्णा ने रं कल्याण संस्था का अध्यक्ष पद छोड़ा
भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कृष्णा ने रं कल्याण संस्था का अध्यक्ष पद छोड़ा

संवाद सूत्र, धारचूला: रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा सिंह गब्र्याल ने भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि रं कल्याण संस्था गैर राजनीतिक संगठन है जिसके चलते उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ा है। इस मौके पर देवकृष्ण फकलियाल को अध्यक्ष चुना गया।

loksabha election banner

मंगलवार की सायं को रं संग्रहालय में रं कल्याण संस्था की आपातकालीन बैठक में अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दिया। इस मौके पर बैठक में मौजूद रं कल्याण संस्था के संरक्षक एनएस नपलच्याल ने कृष्णा गब्र्याल के कार्यकाल की सराहना की और उनके द्वारा रं समाज के उत्थान के लिए संस्था के माध्यम से किए गए कार्यो को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि रं कल्याण संस्था की धारचूला इकाई संस्था का मुख्य केंद्र है। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अजय नबियाल ने नई कार्यकारिणी पर तालमेल के साथ कार्य करने की उम्मीद जगाई ।

इस मौके पर रं यूथ फोरम का भी गठन किया गया। जिसके लिए हरीश कुटियाल को अध्यक्ष , निहारिका गब्र्याल, पुष्पा नगन्याल, शीला ह्यांकी को उपाध्यक्ष , दिनेश चलाल को महासचिव , कवींद्र बुदियाल,महेश होतियाल, सुखराज चलाल को संगठन सचिव और रितेश गब्र्याल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर संयोजक भी चुने गए। संस्था के संरक्षक डॉ. जगमोहन गब्र्याल ने सभी के प्रयासों और युवाओं के हाथों में संस्था का भविष्य सुरक्षित बताया।

बैठक में महासचिव राम सिंह ह्यांकी, प्रेमा कुटियाल, प्रद्युम्न सिंह गब्र्याल, सुंदर बौनाल, पूरन ग्वाल, दीपक रौंकली, कुसुम देवी, देवकी देवी , भागेश्वरी देवी, लक्ष्मी रायपा, उर्मिला गुंज्याल, अंजू रौंकली, बिंदु रौंकली, राजेंद्र सिंह, दशरथी कुटियाल, सुक्कू देवी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.