कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पांचवें दिन भी बंद रहा
जेएनएन पिथौरागढ़/धारचूला सीमांत जनपद में पांचवें दिन भी मौसम खराब रहा। सोमवार की रात्रि का
जेएनएन, पिथौरागढ़/धारचूला: सीमांत जनपद में पांचवें दिन भी मौसम खराब रहा। सोमवार की रात्रि को धारचूला तहसील क्षेत्र में फिर भारी बारिश हुई। चार दिन बाद बयालधार के पास खुला मार्ग वर्तीगाड़ के पास चट्टानें खिसक जाने से पांचवें दिन भी बंद रहा। काली नदी का जलस्तर अभी बढ़ा हुआ है। चेतावनी स्तर से कुछ नीचे बह रही है। कै लास मानसरोवर यात्रा मार्ग सहित पांच मार्ग बंद हैं।
बयालधार के पास चार दिनों से बंद मार्ग सोमवार की देर सायं खोल दिया गया था। रात्रि को हुई भारी बारिश से मार्ग वर्तीगाड़ के पास चट्टान खिसक जाने से सुबह तक फिर बंद हो गया। लगातार पांच दिनों से मार्ग बंद रहने से व्यास सहित गाला, जिप्ती, मांगती व गर्बा क्षेत्र में अभाव की स्थिति बन चुकी है। वहीं व्यास घाटी आने जाने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। मार्ग बंद होने से व्यास को जाने वाला सामान मार्ग पर डंप पड़ा है। बीआरओ के अनुसार मंगलवार सायं तक मार्ग खुलने की संभावना है, परंतु क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते मार्ग के खुलने की संभावना कम लग रही है।
भारी बारिश से तवाघाट-सोबला मार्ग भी बंद हो चुका है। तवाघाट से लगभग छह किमी आगे मार्ग बंद होने से उच्च हिमालयी व्यास घाटी और चौदास का भी सम्पर्क कटा हुआ है। व्यास और दारमा मार्ग बंद होने से उच्च हिमालय का संपर्क भंग है। उधर मुनस्यारी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में कोट्यूड़ा मार्ग 26 दिन बाद भी नहीं खुल सका है। मदकोट-जोशा मार्ग के हाल बुरे हैं। वाहन से उतर कर नाला पार कर फिर वाहन में चढ़ कर सफर हो रहा है।
==========
जिले में बंद मार्ग
-तवघाट -गर्बाधार
- तवाघाट - सोबला
-मड़मानले -कठपतिया
- झूलाघाट - बलतड़ी
- मसूरीकांठा - होकरा
- कोट्यूड़ा मार्ग