कबड्डी प्रतियोगिता में होगा खिलाड़ियों का चयन
डीडीहाट: विकास खंड स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है। जिसमें विकास खंड के
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 04:19 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 04:19 PM (IST)
डीडीहाट: विकास खंड स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है। जिसमें विकास खंड के दर्जनों विद्यालयों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें राइंका डीडीहाट,जौरासी, राबाइंका डीडीहाट, सूर्य मांटेसरी, शिखर इंटर कॉलेज, राइंका दूनाकोट, विविमं डीडीहाट ,राउमावि लेखधार सहित अन्य विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षाधिकारी एलडी कापड़ी ने किया। इस मौके पर उप खंड शिक्षाधिकारी पुष्पराज भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तरीय कबड्डी टीम का चयन किया गया जाएगा। चयनकर्ताओं में किशोर साहन्, विरेंद्र कन्याल, शेखर सिंह, विक्रम सिंह , भूपेंद्र खोलिया, भुवनेंद्र भंडारी, सुशील लोहिया हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें