Move to Jagran APP

चीन और पाकिस्तान के साथ तीन युद्ध लड़ने वाले जांबाज जगत सिंह महरा का निधन

चीन और पाकिस्तान के साथ तीन युद्ध लड़ने वाले पुंगराऊं घाटी के जांबाज जगत सिंह महर का निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:06 AM (IST)
चीन और पाकिस्तान के साथ तीन युद्ध लड़ने वाले जांबाज जगत सिंह महरा का निधन
चीन और पाकिस्तान के साथ तीन युद्ध लड़ने वाले जांबाज जगत सिंह महरा का निधन

थल, जेएनएन : चीन और पाकिस्तान के साथ तीन युद्ध लड़ने वाले पुंगराऊं घाटी के जांबाज जगत सिंह महरा को 93 वर्ष की आयु में शनिवार का निधन हो गया। उनके निधन से घाटी में शोक की लहर व्याप्त है। सैकड़ों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

prime article banner

वर्ष 1980 में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए जगत सिंह महरा ने देश की रक्षा में अपना योगदान दिया। उन्होंने वर्ष 1962, 65 और 71 की लड़ाईयां लड़ी। उन्होंने इन लड़ाइयों में अदम्य वीरता दिखाई। फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद महरा ने सामाजिक सेवा को अपने जीवन का आधार बनाया। क्षेत्र में रामलीला कमेटी का गठन कर उन्होंने रामलीला का मंचन शुरू कराया। समाज सेवा के बल पर वे ग्राम प्रधान चुने गए। ग्राम प्रधान रहते हुए उन्होंने गांव के विकास के लिए तमाम कार्य किए। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज कार्की, नरेंद्र रौतेला, सतीश जोशी, चंदन कोश्यारी, दीपक कार्की, सुंदर महरा, दिनेश आर्या, हर्ष सिंह महर, नवीन कोश्यारी, देवेंद्र कार्की आदि ने गहरा दुख जताया। अपराह्न में रामगंगा नदी के तट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके पुत्र गोपाल सिंह महरा और प्रकाश सिंह महरा ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

========= वयोवृद्ध व्यापारी उपाध्याय का निधन, बाजार बंद संसू, डीडीहाट: नगर के वयोवृद्ध व्यापारी मथुरा दत्त उपाध्याय (94) का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने सांकेतिक रू प से बाजार बंद रखा और शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज साह, बलवंत बिष्ट, तारा दत्त कापड़ी, ईश्वरी दत्त पंत, जीवन सिंह, नरेश जोशी, इदरीश आदि व्यापारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.