पिथौरागढ़ नगर के पैदल मार्गो पर चलना भी हुआ दूभर
पिथौरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आंतरिक पैदल मार्गो की दयनीय हालत के चलते लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आंतरिक पैदल मार्गो की दयनीय हालत के चलते लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। क्षतिग्रस्त मार्गो में आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।
नगर के खड़कोट वार्ड को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर लंबे समय से गड्ढा बना हुआ है। मंगलवार को एक वृद्ध महिला इस गड्ढे में गिरकर गंभीर रू प से घायल हो गई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इससे पूर्व भी कई महिलाएं और बच्चे चोटिल चुके हैं। वार्ड मेंबर किशन खड़ायत ने बताया कि मार्ग की दयनीय हालत का मामला कई बार बोर्ड बैठक में रखा जा चुका है, लेकिन पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सभासदों ने आतंरिक मार्गो की हालत जल्द नहीं सुधारे जाने पर नगर की जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। ======== सड़क पर बोर्ड नो पार्किंग का और वाहन खड़े मिले 47
पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ नगर की सड़कें आए दिन जाम लगने से बदनाम हो चुकी हैं। जाम के चलते पैदल चलने वालों का चलना तक दूभर हो चुका है। नगर में बने नो पार्कि ग जोन की हालत सबसे खराब है। इन स्थानों पर आड़े-तिरछे वाहनों के चलते पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ऊपर से जाम लगने से वाहन भी प्रभावित होते हैं। नगर के नो पार्किंग जोन का पता इसी बात से लगता है कि बोर्ड के आसपास ही 48 वाहन पार्किंग किए मिले।
पिथौरागढ़ नगर के फैलाव और सडकों की कमी एक विकट समस्या बन चुकी है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर के मध्य वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पुलिस ने नो पार्किंग बोर्ड लगाए हैं। नगरपालिका से घंटाकरण तक सड़क को नो पार्किंग जोन बनाया गया है। इसके बाद भी जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहे है। फुटपाथ विहीन सड़कों पर ही वाहन चलते हैं और पैदल चलने वाले भी। सड़कों पर नो पार्किंग बोर्ड के पास वाहन खड़े किए जाने से जाम लगता है। इस दौरान पैदल चलने वालों को कुछ स्थानों पर तो दो फीट गहरी नालियों से होकर चलना पड़ता है।
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के द्वारा नगर को जाम की समस्या से मुक्त करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत उन्होंने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर पुलिस ने यातायात प्रभारी पीएस नेगी के नेतृत्व में मंगलवार को नो पार्किंग जोनों पर चेकिंग अभियान चलाया। जिस स्थान पर नो पार्किंग के बोर्ड लगे थे उन स्थानों पर 47 वाहन खड़े किए मिले। पुलिस ने सात वाहनों के चालकों के खिलाफ ई चालान की प्रक्रिया की और 40 वाहनों पर चस्पा चालान किया।