पिथौरागढ़ में भाजपाइयों ने पकड़ा झाडू़, दिया स्वच्छता का संदेश
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस क
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रू प में धूमधाम से मनाया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घंटाकरण स्थित संपूर्णानंद पार्क व भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया।
घंटाकरण स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार दत्त जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय जयंती तक नौ कार्यक्रम होंगे। जिसमें मलिन बस्तियों में स्वच्छता, सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गोष्ठी में पूर्व नपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, ललित पंत, गणेश भंडारी, गिरीश जोशी, सुभाष चंद्र जोशी, मनोज सामंत, कृपाल वल्दिया, उमा पांडे, भगवती पुनेठा, गोविंदी कोरंगा आदि मौजूद थे। जिला मंत्री कांडपाल को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला मंत्री राजेंद्र कांडपाल के आकस्मिक निधन पर शोकसभा कार्यक्रम का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।