Move to Jagran APP

सोरघाटी से चीन सीमा तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम

जेएनएन पिथौरागढ़/धारचूला/मुनस्यारी/डीडीहाट सीमांत जिले में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 11:00 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 06:43 AM (IST)
सोरघाटी से चीन सीमा तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम
सोरघाटी से चीन सीमा तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम

जेएनएन, पिथौरागढ़/धारचूला/मुनस्यारी/डीडीहाट: सीमांत जिले में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। जगह-जगह योग शिविर आयोजित किए गए। 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आइटीबीपी के अधिकारियों व जवानों ने योग किया। योग को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गो, महिलाओं, जवानों सभी में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय में स्थानीय स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी व जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने संयुक्त रू प से किया। अपने संबोधन में अध्यक्ष जोशी ने कहा कि योग शारीरिक व वैचारिक शुद्धता का सबसे सशक्त माध्यम है। योग संस्कृति से भारत ने विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। जिलाधिकारी डॉ. जोगदंडे ने कहा कि योग से आज योग से ही हमारी पहचान विश्व पटल पर है। इस मौके पर आरोग्य योग केंद्र के योग प्रशिक्षक धनंजय जोशी व दिनेश जोशी ने लोगों को विभिन्न योगों के आसन सिखाए और इनका नियमित अभ्यास करने को कहा। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ललित पंत, राकेश देवलाल, प्रो. जीत सिंह ज्याला, डीडीओ गोपाल गिरी, सीइओ अशोक जुकरिया, डीएसओ संजीव पौरी, जिला नेहरू युवा केंद्र समन्वयक धु्रव डोगरा, जिला पर्यटनअधिकारी अमित लोहनी, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा अखिलेश शर्मा, डॉ. पंकज जोशी, ललित पांडेय, स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी, हेमंत गुरु महाराज, पंकज जोशी, बीना कार्की आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नवीन भट्ट ने किया। जिला मुख्यालय के 119 इंडीपेंडेंट ब्रिगेड के 16 कुमाऊं मैदान में आयोजित योग शिविर में सेना के अधिकारियों व जवानों ने योगाभ्यास किया। 55वीं वाहिनी एसएसबी ऐंचोली परिवार में द्वितीय कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में बल के अधिकारियों व जवानों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर कमांडेंट मेडिकल दीपक गुप्ता, सहायक कमांडेंट संचार अशोक शर्मा, संदीक्षा सदस्य समेत 95 बलकर्मी शामिल थे। रामलीला मैदान सदर में पतंजलि योग पीठ की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग प्रशिक्षक दीपक भट्ट ने विभिन्न आसनों, प्राणायामों व पंचकर्म पर अपना व्याख्यान दिए। प्रबंधक स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि योग स्वयं की सकारात्मक भावों से संयोग व नकारात्मक भावों से वियोग की स्थिति है। प्रधानाचार्या यशोदा पाठक ने कहा कि योग विद्यार्थियों में एकाग्रता, ध्यान, मनन व दर्शन के लिए आवश्यक है। आयुर्वेदिक चिकित्सालय वड्डा में योग प्रशिक्षक अनिल चंद ने योगाभ्यास कराया। मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ. उषा रायपा, डॉ. दीपा गुंज्याल, हेम चंद्र कापड़ी, हेम चंद्र उप्रेती, शीतल जोशी, सुरेश भट्ट, बाला देवी आदि शामिल रहे। पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक दिनेश गुरू रानी के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित किया गया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योग पीठ के सह प्रभारी नवीन पंत ने योग, प्राणायाम की जानकारी दी। शिविर में सीओ राजन सिंह रौतेला, प्रतिसार निरीक्षक महेश कांडपाल, एलआइयू निरीक्षक केके पाठक, वाचक चंदन सिंह, प्रभारी कोतवाल प्रताप सिंह नेगी आदि ने प्रतिभाग किया। ========= हिमालय की ऊंचाई से योग का संदेश

धारचूला: कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में 14000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित अंतिम भारतीय पड़ाव नावीढांग में ऊं पर्वत के सामने योगाचार्य गिरिराज ने आइटीबीपी के जवानों को योगाभ्यास कराया। वहीं, 13900 फीट की ऊंचाई पर स्थित पंचाचूली बेस कैंप में डीआइजी एपीएस निबांडिया के नेतृत्व में बल के अधिकारियों व जवानों ने योग किया। गंगोलीहाट: तहसील सभागार में संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. सौरव गहरवार के नेतृत्व पतंजलि योग समिति की गंगोलीहाट इकाई द्वारा योग शिविर आयोजित किया गया। चंडीगढ़ से आई पर्यटक तेजी भंडारी ने लोगों को विभिन्न योग, आसनों की जानकारी दी। इस मौके पर भगवती प्रसाद पंत, जीवन सिंह नेगी, कमलेश्वर त्रिपाठी, डीडी उपाध्याय, पुष्कर नेगी, ललिता प्रसाद भट्ट, संजय रावल, दयाल कुमार आदि शामिल थे। अस्कोट: यहां आइटीआइ मैदान में शिक्षक राजनारायण सिंह धामी, दीवान सिंह खोलिया, सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भंडारी, फार्मासिस्ट दान सिंह खोलिया के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। डीडीहाट: स्थानीय रामलीला मैदान में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर क्षेत्र की जनता ने प्रतिभाग किया। 7वीं वाहिनी आइटीबीपी मिर्थी में आयोजित वृहद योग शिविर में वाहिनी के अधिकारियों व जवानों के अलावा सेना के जवानों ने भी प्रतिभाग किया। उधर, मुनस्यारी, थल, बेरीनाग, गणाई गंगोली, झूलाघाट सभी क्षेत्रों में योग दिवस की धूम रही। ====== नन्हे बच्चों में भी रहा योग को लेकर उत्साह

फोटो फाइल: 21 पीटीएच 09

पिथौरागढ़: विश्व योग दिवस पर हर आयुवर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ योग किया। जिला मुख्यालय में 40 माह के नन्हें भावेश ने भी विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.