Move to Jagran APP

कल से शुरू होगा भारत -कजाकिस्तान के जवानों का सैन्य युद्धाभ्यास काजिंद

जासं पिथौरागढ़ भारत और कजाकिस्तान के सैनिकों का सैनिक युद्धाभ्यास काजिंद 2019 गुरु वार से

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 11:14 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 11:14 PM (IST)
कल से शुरू  होगा भारत -कजाकिस्तान के जवानों का सैन्य युद्धाभ्यास काजिंद
कल से शुरू होगा भारत -कजाकिस्तान के जवानों का सैन्य युद्धाभ्यास काजिंद

जासं, पिथौरागढ़: भारत और कजाकिस्तान के सैनिकों का सैनिक युद्धाभ्यास काजिंद 2019 गुरु वार से पिथौरागढ़ के सेना मुख्यालय में प्रारंभ होने जा रहा है। इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के सौ-सौ सैनिक प्रतिभाग करेंगे।

loksabha election banner

काजिंद 2019 के तहत तीन अक्टूबर को सेना के मैत्री मैदान पर पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से एक बजे तक उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद हथियार और उपकरणों का प्रदर्शन अपराह्न साढ़े तीन बजे से चार बजे तक 16 कुमाऊं के फुटबॉल मैदान में होगा। चार अक्टूबर को रॉक क्राफ्ट (एलडी) अपराह्न साढ़े तीन बजे से सायं पांच बजे रॉक क्राफ्ट एरिया में होगा। पांच अक्टूबर को सुबह दस बजे से एमवीसीपी सुबह दस बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक होगा। सात अक्टूबर को हेप्ट स्लिथेरिग सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे तक तक चलेगा। जिसमें नैनी सैनी हवाई पट्टी बेस रहेगी और लैडिंग जोन सैन्य क्षेत्र के कुमाऊं क्षेत्र होगा।

नौ अक्टूबर को रिफेक्ट शूटिंग डेमो सुबह दस बजे से 11.30 बजे तक शिव मंदिर फायरिग रेंज में होगा। 12 और 13 अक्टूबर को 48 घंटे वेलीडेशन अभ्यास चलेगा। 14 अक्टूबर सुबह आठ बजे से दस बजे तक मैत्री मैदान में समापन समारोह होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.