Move to Jagran APP

संयुक्त युद्धाभ्यास: भारत-नेपाल की सेनाओं ने बनाए सैन्य पोस्ट

भारत नेपाल के संयुक्त सैन्य अभ्यास के दूसरे दिन सैनिक पोस्ट स्थापित करने सहित हेलीकॉप्टर या फिर चट्टान से रस्सियों के सहारे उतरने का अभ्यास किया गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 03:27 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 10:47 PM (IST)
संयुक्त युद्धाभ्यास: भारत-नेपाल की सेनाओं ने बनाए सैन्य पोस्ट
संयुक्त युद्धाभ्यास: भारत-नेपाल की सेनाओं ने बनाए सैन्य पोस्ट

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: भारत नेपाल के संयुक्त सैन्य अभ्यास के दूसरे दिन गुरुवार को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने अपने-अपने देश के बारे में बताया। इस दौरान सैनिक पोस्ट स्थापित करने सहित हेलीकॉप्टर या फिर चट्टान से रस्सियों के सहारे उतरने का अभ्यास किया गया।

loksabha election banner

युद्धाभ्यास के दूसरे दिन की शुरुआत दोनों देशों के जवानों द्वारा संयुक्त रू प से शारीरिक प्रशिक्षण के साथ हुई। कोर स्टैडिंग अभ्यास के बाद लेक्चर डिमॉस्ट्रेशन किया गया। जिसमें सैनिकों को एक सैनिक पोस्ट स्थापित करने के बारे में बताया गया। इस मौके पर एक-एक घंटे दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों द्वारा अपने देश के बारे में एक दूसरे को जानकारी दी गई।

दोपहर बाद जमीनी बाधाएं दूर करने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसके उपरांत दोनों देशों के सैनिकों को विषम परिस्थितियों में हेलीकॉप्टर या फिर किसी ऊंचे स्थल से रस्सियों के सहारे नीचे उतरने का अभ्यास कराया गया। जवानों ने हेलीकॉप्टर और ऊंचे स्थानों से रस्सियों के सहारे नीचे उतरने और पहाड़ों पर चढ़ने का अभ्यास किया।

यह भी पढ़ें: भारत और नेपाल की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास पिथौरागढ़ में शुरू

यह भी पढ़ें: भारतीय सैन्य अकादमी में इस दिन होगी पासिंग आउट परेड 

यह भी पढ़ें: भारतीय सैन्य अकादमी ने धूमधाम से मनाया अपना 85वां स्थापना दिवस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.