विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर आपको हवा में उड़ने का शौक है तो चले आइये पिथौरागढ़

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 11 Jun 2016 12:18 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 11 Jun 2016 12:24 PM (GMT+05:30)

पैराग्लाइडर से उड़ान भरने की हसरत रखने वालों को अब कठिन प्रशिक्षण की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग पैरा मोटर पैराग्लाडर से उड़ान भर सकते हैं।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन] : पैराग्लाइडर से उड़ान भरने की हसरत रखने वालों को अब कठिन प्रशिक्षण की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग पैरा मोटर पैराग्लाडर से उड़ान भर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऊंची चोटियों पर जाने की भी जरूरत नहीं है और न ही उन्हें हवा की गति पर निर्भर रहना पड़ेगा।

पढ़ें:-गंगा का अहम जल स्रोत डुकरानी ग्लेशियर खतरे में, पिघलने की दर 14 फीसद बढ़ी
पर्यटन विभाग ने नवाचार कार्यक्रम के तहत सीमांत जिले को पैरा मोटर पैराग्लाइडर उपलब्ध कराया है। पायलट अशोक भंडारी ने नैनी-सैनी एअरपोर्ट से ग्लाइडर में उड़ान भरी। नगर का चक्कर लगान के बाद वे हवाई पट्टी पर उतरे।

पढ़ें:-कैलास मानसरोवर यात्रियों के स्वास्थ्य का रखा जाएगा ध्यान

उन्होंने बताया कि इंजन से चलने वाले इस पैराग्लाइडर से उड़ान भरने के लिए ऊंची चोटी पर जाने की जरूरत नहीं है। किसी भी मैदान से उड़ान भरी जा सकती है। हवा की गति पर निर्भर पैराग्लाइडर की तरह यह बहुत ऊंचाई पर नहीं जाता। इसमें काफी कम ऊंचाई तक भी उड़ान भरी जा सकती है।

इसमें दो लोग एक साथ उड़ान भर सकते हैं। पर्यटन को बढ़ाने में यह काफी मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले के युवाओं को पैरा मोटर पैराग्लाइडर से उड़ान भरने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तमाम लोगों ने हवाई पट्टी पहुंचकर इंजन वाले पैराग्लाइडर से संबंधित जानकारियां हासिल की।

पढ़ें:-कैलास मानसरोवर यात्रियों की सुरक्षा अब महिला जवानों के हाथ