मॉरीशस में सम्मानित डॉ. जोशी का अभिनंदन
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मॉरीशस में आयोजित अंतरर
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मॉरीशस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिदी सम्मेलन में राजभाषा सम्मान से नवाजे गए डॉ. दिनेश जोशी को विभिन्न संगठनों के लोगों ने सम्मानित किया। वक्ताओं ने हिदी भाषा को बढ़ावा देने वाले डॉ. जोशी के कार्याें की सराहना करते इसे सीमांत जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
रविवार को हिमालयन अध्ययन केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. जोशी को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न व पुष्पा वर्षा भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. जोशी ने कहा कि अपने घर में सम्मानित होने से उन्हें अपार गर्व की अनुभूति हो रही है। इस सम्मान से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। कार्यक्रम में डॉ. गुरु कुलानंद कच्चाहारी, डॉ. अशोक पंत, डॉ. परमानंद चौबे, कर्नल आरडी जोशी, प्रकाश जोशी, हेमलता जोशी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, ललित पंत, डीएन भट्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, डॉ. सरस्वती कोहली, भगवान नगरकोटी, प्रेम सिंह बिष्ट, ललित शौर्य, किशन खड़ायत, सरस्वती राणा, जनार्दन उप्रेती, दिनेश ओझा, देवकी चंद, राजेंद्र बिष्ट, सुनील पांडे, चंदन पानू आदि मौजूद रहे। संचालन जुगल किशोर पांडे ने किया। इससे पूर्व आयुष म्यूजिकल एकेडमी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।