Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में हुआ चीर बंधन

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ सीमांत जिले पिथौरागढ़ में गुरू वार को चीर बंधन के साथ ही खड़ी हो

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 11:37 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 11:37 PM (IST)
पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में हुआ चीर बंधन
पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में हुआ चीर बंधन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में गुरू वार को चीर बंधन के साथ ही खड़ी होली शुरू हो गई है। पिथौरागढ़ मुख्यालय और हाट कालिका दरबार में विधि विधान से चीर बंधन हुआ।

prime article banner

नगर के पुराना बाजार चौक में देर सायं चीर बांधी गई। इससे पूर्व पुरोहितों ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। चीर बंधन के बाद होली गायन हुआ और प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर राकेश साह, दिनेश पंत, ललित थापा, सुनील वर्मा, सुशील खत्री, त्रिभुवन लाल साह, पिंकू महरा आदि मौजूद थे। बता दें चीर बंधन में एक वृक्ष लगाया जाता है। होली समापन तक इस वृक्ष के चारों और गोल घेरा बनाकर खड़ी होली गाई जाती है।

उधर गंगोलीहाट के महाकाली दरबार परिसर में चीर बंधन का कार्यक्रम हुआ। मां महाकाली की पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से चीर बंधन का कार्यक्रम हुआ। चीर बंधन में आस-पास के सभी गांवों के लोगों ने भागीदारी की। दशमी को गांवों में चीर बांधी जाएगी। एकादशी को रंग डाला जाएगा। चीर बंधन के बाद देर रात महाकाली दरबार में बैठकी होली का आयोजन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.