उच्च हिमालय पर हिमपात, पारा गिरा
जेएनएन, पिथौरागढ़: मौसम के करवट बदलते ही जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ चुका है। ऊंची चोटियों
जेएनएन, पिथौरागढ़: मौसम के करवट बदलते ही जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ चुका है। ऊंची चोटियों पर हिमपात से जिले में पारा तेजी से नीचे की और गिर रहा है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
शनिवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए थे। अलबत्त्ता हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात नहीं हो रहा था। दोपहर बाद उच्च और उच्च मध्य हिमालय में मौसम काफी खराब हो गया। उच्च हिमालय की चोटियों में होने लगा तो मुनस्यारी में बारिश होने लगी। अपराह्न को पूरे जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई। धारचूला तहसील के घाटी वाले क्षेत्रों में सायं को वर्षा हुई। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालय में पंचाचूली, राजरंभा, सिदम धार, नंदा देवी , नंदाकोट सहित मिलम की चोटियों में हिमपात जारी है। मौसम के ऐसा ही रहने पर अन्य चोटियों में भी हिमपात की संभावना है। मुनस्यारी में लोग आग जला कर सेंक रहे हैं। तापमान के तीन डिग्री तक पहुंचने के कारण बाजार सुनसानी छाई है।
धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालयी दारमा और व्यास की चोटियों में हिमपात जारी है। भारत चीन सीमा लिपूलेख में हिमपात हो रहा है। नाबीढांग टॉप में भी हिमपात हो चुका है। धारचूला सहित घाटी वाले क्षेत्रों में सायं से हल्की बारिश हो रही है। जिले के डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेरीनाग , गणाईगंगोली, कनालीछीना, थल, तल्ला जोहार, अस्कोट, जौलजीवी आदि क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।