जोर्डन में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हर्षित को मिला छठा स्थान
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ जोर्डन में आयोजित पांचवीं अंतरराष्ट्रीय जूनियर एशियन ताइक्वांडो प्रतियो
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जोर्डन में आयोजित पांचवीं अंतरराष्ट्रीय जूनियर एशियन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के हर्षित पंत ने शानदार प्रदर्शन कर छठा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से सीमांत जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
17 से 24 जुलाई तक जोर्डन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के हर्षित पंत ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने मुकाबलों में ओमान, अफगानिस्तान, इराक और यमन के खिलाड़ियों का पराजित किया। पांचवें मुकाबले में उन्हें फिलीपींस के खिलाड़ी से शिकस्त का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रतियोगिता में छठा स्थान प्राप्त किया। हर्षित की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी सहित तमाम खेल संगठन और खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। हर्षित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षक मनोज रावत से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप