सामान्य ज्ञान में ग्लोरियल स्कूल अव्वल
संवाद सूत्र डीडीहाट स्थानीय राइंका सभागार में विकासखंड डीडीहाट की ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्र
संवाद सूत्र, डीडीहाट : स्थानीय राइंका सभागार में विकासखंड डीडीहाट की ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विज्ञान समन्वयक आरके सिंह ने बच्चों को प्रतियोगिता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा वाले इस दौर में बच्चे का सामान्य ज्ञान अच्छा होना बेहद आवश्यक है। प्रतियोगिता में ग्लोरियल इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम व मलयनाथ हाईस्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन जोशी ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक राजेंद्र शाही, नवीन जोशी, सुनीता लोहिया, कल्पना आदि मौजूद रहे।