Move to Jagran APP

जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल सरकार को चेताया

पिथौरागढ़ में पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी कर्मियों ने बाइक रैली निकाल आक्रोश जताया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 06:18 AM (IST)
जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल सरकार को चेताया
जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल सरकार को चेताया

पिथौरागढ़, जेएनएन : पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने रविवार को बाइक रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। कर्मचारियों 17 मार्च से परिवार को साथ लेकर आंदोलन करने का एलान किया है।

loksabha election banner

रविवार को जनरल, ओबीसी कर्मचारी नगर के टकाना स्थित धरना स्थल में जनरल-ओबीसी इंम्प्लाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुरू रानी के नेतृत्व में एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी के साथ बाइक रैली निकाली। रैली टकाना तिराहा, गुप्ता तिराहा, अप्टैक तिराहा, चिमिस्यानौला, नगरपालिका चौक, घंटाकरण, सिल्थाम, वड्डा स्टेशन तिराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन, केएमओयू स्टेशन, गुप्ता तिराहा होकर वापस टकाना धरना स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान यहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि एसोसिएशन लंबे समय अपनी मांग को लेकर आंदोलरत है। विभागों में कामकाज ठप है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जनरल-ओबीसी कर्मचारियों के पक्ष में फैसला आने के बावजूद सरकार पदोन्नति में आरक्षण खत्म नहीं कर रही है। यदि सरकार ने शीघ्र इस कोई कार्रवाई नहीं की तो संगठन आंदोलन को और अधिक उग्र करने को बाध्य होगा। बेरीनाग: यहां कर्मचारियों ने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ लोनिवि अतिथि गृह से जमुनाबाजार, नया बाजार, जवाहर चौक व मुख्य बाजार होते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश पंत, एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश पाठक, एनएस रावत, प्रयाग धानिक, चंद्र रौतेला, भूपेंद्र भंडारी, दीपक पंत, कमलेश पांडे, मनोहर खाती, मनोज खड़ायत, अमित पाठक, भगवत भौरियाल, विनोद मेहरा, सुंदर मेहरा, शौर्यवर्धन मेहरा, मनोज बनकोटी, मनीष पाठक, मुकेश धानिक, गोविंद पथनी, हुकुम सिंह बोरा, मनोज पंत, कुंदन बोरा, लता बिष्ट, कमला पंत आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.