परिवार सहित प्रदर्शन के बाद धरने पर बैठे जनरल-ओबीसी कर्मचारी
पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने को जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने पिथौरागढ़ में परिजनों के साथ प्रदर्शन किया।
पिथौरागढ़, जेएनएन : पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल अब जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार को 16 वें दिन कर्मचारियों ने परिवार सहित प्रदर्शन कर धरना दिया। तमाम राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
छोटे बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टकाना रामलीला मैदान पहुंचे कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ कर्मचारियों ने कहा कि 16 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार उनकी मांग पर कोई निर्णय नहीं ले रही है। इससे साफ है कि सरकार को उनके हितों की कोई चिंता नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सभा को दिनेश गुरू रानी, बिजेंद्र लुंठी, चंद्रशेखर भट्ट, प्रवीण रावल, अनीता जोशी, प्रदीप भट्ट आदि ने संबोधित किया।
उक्रांद के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, पूर्व कर्मचारी नेता मनोहर जेठी, पूर्व सैनिक संगठन के दान सिंह बिष्ट, पंचायत प्रतिनिधि कविता चंद, तारा जोशी, सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। समर्थन देने वालों ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता बनी रही तो कर्मचारियों का आंदोलन जनआंदोलन का रू प ले सकता है।
गंगोलीहाट: पदोन्नति में आरक्षण खत्म किए जाने की मांग को लेकर कर्मचारी 16 वें दिन भी हड़ताल में डटे रहे। कर्मचारियों ने नगर में जनसम्पर्क अभियान चलाया और लोगों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके हक में दिए गए फैसले की जानकारी देते हुए समर्थन मांगा। जनसम्पर्क करने वालों में षष्ठी सिंह रावल, विजय साह, हेम पाठक, प्रेमा बिष्ट, प्रकाश चंद्र जोशी, नरेश जोशी, बसंत पांडे, हेमराज भंडारी, राजेंद्र भंडारी आदि शामिल थे। उक्रांद के