Move to Jagran APP

जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कहा-राज्य सरकार कर्मचारियों को उनके हक से कर रही वंचित

पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 06:11 AM (IST)
जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कहा-राज्य सरकार कर्मचारियों को उनके हक से कर रही वंचित
जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कहा-राज्य सरकार कर्मचारियों को उनके हक से कर रही वंचित

पिथौरागढ़, जेएनएन: पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कोषागार के कर्मचारी भी हड़ताल में कूद चुके हैं । वहीं उक्रांद, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने धरना स्थल पर पहुंच कर हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर पदोन्नति में रोक संबंधी शासनादेश की प्रतियां फूंकी।

loksabha election banner

गुरु वार को कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट के समक्ष जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरने के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से सामान्य और ओबीसी के पक्ष में निर्णय आने के बाद भी राज्य सरकार कर्मचारियों को उनके हक से वंचित कर रही है। सभा को एमपीएस डोभाल, शैलेंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, त्रिलोचन भट्ट, कैलाश पंत, राजेंद्र अवस्थी, किरण ऐरी, एलएम वर्मा, दीपक वर्मा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर दीपशिखा वर्मा, वैशाली वर्मा, रेणुका भट्ट, गुंजन मंगला, जितेंद्र, भूपेंद्र, मनोज बिष्ट, हिमांशु जोशी, महेश रावत, संजय जोशी, नीरज गिरी, कमल पांडेय, चंद्र मोहन पांडेय, मनीषा चंद, मदन मोहन जोशी, महेश पाठक, प्रकाश जोशी, तेज सिंह धामी, नीरज पंत, संदीप बिष्ट, गोपा जोशी आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन एमसी पंत और पंकज पंत ने किया।

उक्रांद नेता चंद्रशेखर कापड़ी, पुष्कर सिंह धामी, चंद्रशेखर पुनेड़ा सुशील पांडेय, जगत मेहता, मदन पोखरिया, बीडी कोहली, राधिका शर्मा आदि ने धरनास्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष प्रेम सिह बिष्ट, महामंत्री दयानंद भट्ट, उपाध्यक्ष पीडी भट्ट ने कर्मचारियों की मांग को उचित बताते हुए आंदोलन का समर्थन किया और सरकार से कर्मचारियों की मांग को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.