पूर्व मुख्य सचिव एनएस नपलच्याल ने धारचूला के पुस्तक मेले का किया शुभारंभ
पूर्व मुख्य सचिव एनएस नपलच्याल ने पिथौरागढ़ के धारचूला में पुस्तक मेले का शुभारंभ किया।
धारचूला, जेएनएन : शिक्षा विभाग, डायट और अजीज प्रेम जी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में धारचूला में पुस्तक मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले का उद्घाटन प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं रं कल्याण संस्था के संरक्षक एनएस नपलच्याल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकें जीवन की हर मुश्किल को दूर कर देती है।
पुस्तक मेले के दौरान कला व साहित्य कार्यक्रम का उद्घाटन रं भाषा के साहित्यकार और गीतकार रणजीत सिंह नबियाल, 82 वर्षीय भीम सिंह गर्खाल, केंद्रीय अध्यक्ष रं कल्याण संस्था विशन सिंह बोनाल, डीके फकलियाल, बीईओ एमआर लोहिया, डॉ. जगमोहन गब्र्याल ने संयुक्त रू प से दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। कार्यक्रम में नगर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहे। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने अपनी हास्य कविता, व्यंग के माध्यम से समस्याएं बताई। अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के विनोद उप्रेती ने बताया कि पुस्तक मेला छात्रों के लेखन, साहित्य एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति आकर्षित करेगा जिसके सकारात्मक प्रभाव दिखाई देंगे
कार्यक्रम में शिक्षक वलबंत ह्याकी, बबीता सनवाल, शांति नबियाल, दिनेश रावत, सत्यम जोशी, आभा गर्खाल, संदेशा रायपा, मनसा कुटियाल, पूरन सेलाल, राधे रौंकली, वंशिका दरियाल, किशोर कुटियाल आदि ने स्वरचित कविता, हास्य व्यंग सुनाए। शांति नबियाल ने पुस्तक मेला और साहित्य पर आधारित थीम सांग को लोगों ने खूब पसंद किया। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एवरेस्टर पद्मश्री मंगल सिंह गुंज्याल, एवरेस्टर योगेश गब्र्याल, पूरन सेलाल, देवकृष्ण फकलियाल, कृष्णा गब्र्याल, महिमन गब्र्याल, अजय गब्र्याल, सचिव अरविंद ह्याकी, दरबान सिंह गब्र्याल, डॉ. विक्रम रौंकली, डीआइजी विमला गुंज्याल, अमृता ह्यांकी, उर्मिला गुंज्याल, हरीश गुंज्याल, पूरन ग्वाल, दिनेश चलाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरधर रौतेला, शंकर भट्ट और राजन नबियाल ने किया।