संघर्षपूर्ण मुकाबले में कुसौली ने लेलू को दी मात
संस पिथौरागढ़ जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही प्रथम चेयरमैन स्व. खीम सिंह सौन स्मृति
संस, पिथौरागढ़: जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही प्रथम चेयरमैन स्व. खीम सिंह सौन स्मृति वैजयंती फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को खेला गया मैच कुसौली बी की टीम ने जीता। संघर्षपूर्ण मुकाबले में उसने लेलू इलेवन को 1-0 से हराया।
स्थानीय देव सिंह मैदान में दोनों टीमों के मध्य बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। प्रथम हाफ में कुसौली की टीम ने शानदार गोल कर मुकाबले में 1-0 की बढ़त बनाई। मध्यांतर के बाद लेलू की टीम ने आक्रमक खेल का प्रदर्शन किया। लेलू को मुकाबले में वापसी करने के कई प्रयास किए, मगर वह इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। इस तरह से कुसौली की टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में मुख्य निर्णायक किरन महर, सहायक निर्णायक नरेंद्र खत्री व मनीष कुमार थे। फोर्थ ऑफीसियल प्रकाश भंडारी व फिजियो दिनेश जोशी थे। मैच का आंखों देखा हाल देवेंद्र बिष्ट ने सुनाया। इससे पूर्व मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ईओ नगरपालिका दीपक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर सभासद दिनेश कापड़ी, अनिल जोशी, शेखर कसनियाल, केएसपाल, जगत राम, गणेश पुनेड़ा, भूपेंद्र मल्ल आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को स्यालबाड़ा व दौला इलेवन के मध्य मुकाबला खेला जाएगा।