तीन दुकानें में लगी आग, सामान खाक
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : कुमौड़ में रविवार की रात आग लगने से तीन दुकानें जल राख हो ग
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : कुमौड़ में रविवार की रात आग लगने से तीन दुकानें जल राख हो गए। दुकान में रखे गैस सिलेंडर के फटने से हुए धमाके से क्षेत्र में खलबली मच गई। फायर बिग्रेड, पुलिस सहित स्थानीय लोगों की मदद से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
रविवार को मध्य रात्रि के आसपास कुमौड़ में अज्ञात कारणों से टिन शेड में बनी दुकानों में आग लग गई। आग ने ललित प्रसाद की वेल्डिंग की दुकान, मान सिंह के वर्कशॉप और हीराबल्लभ के कबाड़ की दुकान को चपेट में ले लिया। दुकानों में सोये एक मजदूर को आग लगने जानकारी होने पर उसने शोर मचाना शुरू किया जिससे आसपास के लोग जग गए। मौके पर जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करने लगे और सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी। सूचना पर फायर बिग्रेड पहुंची और फायर हाईडेंट खोल कर आग बुझाने का कार्य किया गया। इसी दौरान एक दुकान में रखा गैस सिलेंडर फट गया और तेज धमाका हुआ। सिलेंडर फटने से जलता हुआ सामान उछल गया जिससे फायर बिग्रेड के दो जवान आन सिंह परिहार और दीपक झुलस गए।
धमाका होने से आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई। इस दौरान कबाड़ की दुकान में रखी बोतलों के चटकने की आवाज से लोग डर गए। बाद में डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग को लेकर दुकानों से सटे मकानों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दुकानों के पास रखी एक स्कूटी भी जल गई। आग से प्रभावित तीनों दुकानदारों द्वारा इसकी रिपोर्ट पुलिस में लिखाई गई है। इसमें लाखों रुपयों की क्षति दर्शाई गई है। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों का पता चला रही है।
इधर कुछ लोगों द्वारा फायर बिग्रेड पर फोन नहीं उठाने और बाद में सूचना के काफी देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। वहीं फायर बिग्रेड जीएस असवाल का कहना है कि आरोप गलत हैं। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड का वाहन मौके पर पहुंच गया था। वाहन के टैंक में उस समय मात्र ढाई हजार लीटर पानी था। फायर हाईडेंट खुलवा कर तेजी के साथ आग बुझाई गई।