ई-रिक्शा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
संवाद सहयोगी, टनकपुर : मां पूर्णागिरि ई-रिक्शा की कार्यकारिणी का गुरुवार को विस्तार किया
संवाद सहयोगी, टनकपुर : मां पूर्णागिरि ई-रिक्शा की कार्यकारिणी का गुरुवार को विस्तार किया गया। पंचमुखी महादेव धर्मशाला में पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत की अध्यक्षता व यूनियन के अध्यक्ष मनोज गड़कोटी की देखरेख में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें फिरोज अहमद उपाध्यक्ष, अतिकुर्ररहमान सचिव, ओम प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष, बृज किशोर यादव संगठन मंत्री, दलीप आर्य प्रवक्ता व गणेश को प्रचार मंत्री बनाया गया। उसके अलावा सलीम, कमल सिंह चौहान, इमरान, कालू राम, भूरे, राजू, रजाक अली, शाहिद हुसैन, अकील, देशराज, संभल विश्वास सदस्य चुने गए। इसके अलावा हर्षवर्धन सिंह रावत, भगवान चन्द्र आर्या, मुजफ्फर नवी अंसारी, ओम प्रकाश शर्मा, रईसुद्दीन अहमद को संरक्षक बनाया गया। वहीं नए पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने की बात कही।