Move to Jagran APP

थल कस्बे में 23 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप, फूटा आक्रोश

थल कस्बे में विगत 23 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 10:37 PM (IST)
थल कस्बे में 23 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप, फूटा आक्रोश
थल कस्बे में 23 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप, फूटा आक्रोश

संवाद सूत्र, थल: थल कस्बे में विगत 23 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे थल क्षेत्र के साथ ही नाचनी, मुवानी, पांखू क्षेत्र की बड़ी आबादी को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 23 घंटे बीतने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं किए जाने से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया।

loksabha election banner

बीते बुधवार की सायं करीब छह बजे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी। इससे क्षेत्र में कामकाज प्रभावित हो गया। लोगों को अंधेरे में पूरी रात गुजारनी पड़ी। विद्युत के अभाव में लोगों के फोन भी चार्ज नहीं होने से बंद पड़ गए हैं। व्यापारियों के कारोबार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। दूसरे दिन गुरु वार सांय पांच बजे तक 23 घंटे बीतने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने से गुस्साए लोगों ने थल बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक भैंसोड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश चंद रजवार, दीपक सामंत, रिजवान अली, गणेश राम, चंद्र सिंह धामी, दिनेश सिंह सत्याल, संजय सिंह बोरा आदि शामिल थे। इधर, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुकेश सिंह का कहना है कि डीडीहाट से आने वाली विद्युत लाइन में खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है। तीन बार प्रयास करने के बाद भी फॉल्ट ठीक नहीं हो सका है। इसके बाद जब दूसरी लाइन बेरीनाग से विद्युत देने का प्रयास किया गया तो उसमें भी दिक्कत आने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। विभागीय कर्मचारी दोनों लाइनों में मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.