Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ में यात्रियों को ठंड से बचाएगा इलेक्ट्रिक कंबल

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 28 May 2017 05:00 AM (IST)

    केदारनाथ में कड़ाके की ठंड के बावजूद उन्हें अपनी बारी के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। प्रशासन यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक कंबल मंगवा रहा।

    केदारनाथ में यात्रियों को ठंड से बचाएगा इलेक्ट्रिक कंबल

    रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: केदारनाथ में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से दर्शनों को उनका इंतजार भी बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद उन्हें अपनी बारी के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। यहां तक कि बारिश होने पर भी वह इस डर से लाइन नहीं छोड़ते कि कहीं नंबर न कट जाए। ऐसे में कई यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन अब लाइन में खड़े यात्रियों को छाता उपलब्ध कराएगा। साथ ही उन यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक कंबल भी मंगवाए जा रहे हैं, जिनकी ठंड लगने से तबीयत नासाज हो गई हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि धाम में दर्शनों के लिए यात्रियों को लाइन में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए प्रशासन तीन हजार छाते मंगवा रहा है, जो लाइन में खड़े यात्रियों को बांटे जाएंगे। दर्शनों के बाद इन्हें वापस ले लिया जाएगा। 

    इसके साथ ही केदारनाथ में ठंड लगने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने के मामलों को देखते हुए इलेक्ट्रिक कंबल भी मंगाए जा रहे हैं। जिन यात्रियों की ठंड लगने से तबीयत बिगड़ेगी, उन्हें ये कंबल उपलब्ध कराए जायेंगे। डीएम ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के सामने पूरे मार्ग पर सरस्वती नदी तक टिन शेड बनाने का प्रस्ताव है। 

    हालांकि, इसके निर्माण में अभी समय लगेगा। बताया कि यात्रा पर लगे सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट रोजाना शाम को रिपोर्ट दे रहे हैं। यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा जा रहा है और उनके निदान का प्रयास भी हो रहा है। बताया कि हेलीपैड पर मौजूद नोडल अधिकारी पूरी तरह हेली कंपनियों पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि यात्रियों की सुविधाओं का हरसंभव ध्यान रखा जाए।

    यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा में तंत्र के साथ भक्त भी दे रहा परीक्षा

    यह भी पढ़ें: ढाई करोड़ खर्च फिर भी केदारनाथ की वैकल्पिक राह में बाधा

    comedy show banner
    comedy show banner