बड़ाल अध्यक्ष और धामी मंत्री चुने गए
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण्
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण की पिथौरागढ़ शाखा के अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर कार्यकारिणी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
उद्यान परिसर टकाना में आयोजित अधिवेशन के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कैलाश पंत थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अधिवेशन का उद्घाटन किया। प्रथम सत्र में संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गई । संगठन के मुख्य संयोजक शंकर लाल ने संगठन स्तर पर कर्मचारियों के हितों के लिए की गई गतिविधियों के बारे में बताया।
दूसरे सत्र में कार्यकारिणी के चुनाव के प्रक्रिया हुई। मुख्य संयोजक शंकर लाल ने चुनाव सम्पन्न कराने केलिए अध्यक्ष उद्यान तकनीकी कर्मचारी संघ अरु ण कंडारी और अध्यक्ष उद्यान मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन प्रह्लाद बिष्ट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। नई कार्यकारिणी के लिए करन लाल बड़ाल को अध्यक्ष, केशर राम को उपाध्यक्ष, संतोष धामी को जिला मंत्री, उमेश चंद्र उप्रेती को कोषाध्यक्ष , गणेश सिंह बोरा और हरीश कोरंगा को संगठन मंत्री चुना गया। शंकर लाल को संरक्षक बनाया गया।
कार्यकारिणी गठन के बाद पदाधिकारियों को एडीओ भगवान सिंह बोरा शपथ दिलाई। इस मौके पर नई कार्यकारिणी द्वारा माली संवर्ग को एक समान ग्रेड वेतन अनुमन्य कराने, विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को माली संवर्ग की भॉति पदोन्नति के पद का ग्रेड वेतन अनुमन्य कराने , मृतक आश्रित कार्मिकों को माली एवं कामदार के रिक्त पदों पर समायोजन करने की मांग की गई। अधिवेशन में मोहनी भैंसोड़ा, देव राज, हेम चंद्र पाटनी, जीवन सिंह बिष्ट, मदन लाल, मनोज पांडेय, भूपेद्र दुबड़िया आदि ने विचार रखे।