वैज्ञानिक तकनीकों से रूबरू हुए विद्यार्थी
पिथौरागढ़ : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरी सिंह थापा
पिथौरागढ़ : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरी सिंह थापा राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी के विद्यार्थियों ने रक्षा अनुसंधान संस्थान पंडा का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी हासिल की।
प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों का दल टीम प्रभारी राजेंद्र सिंह धामी व पंकज सिंह महर के नेतृत्व में पंडा स्थित संस्थान में गया। जहां वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हेमंत पांडेय ने हर्बल मेडिसीन के बारे में जानकारी दी। डॉ. कुंदन कुमार ने प्राकृतिक डीजल के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. वंदना पांडेय ने बेमौसमी सब्जी उत्पादन, डॉ. सुबीर रंजन ने कवक और फंफूदी के बारे में जानकारी दी। डॉ. रितेश वेलियन ग्रीन हाउस व ग्लास हाउस और पॉली हाउस की सहायता से विभिन्न सब्जियों व जड़ी-बूटी उत्पादन के बारे में जानकारी दी। डॉ. पीके जोशी ने विषम परिस्थितियों में पुष्पात्पादन के बारे में बताया।