पिथौरागढ़ में भूकंप का झटका
जासं पिथौरागढ़ सीमांत पिथौरागढ़ जिले की धरती सोमवार को भूकंप के झटके से हिल गई। रा
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 11:14 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 06:40 AM (IST)
जासं, पिथौरागढ़: सीमांत पिथौरागढ़ जिले की धरती सोमवार को भूकंप के झटके से हिल गई। रात आठ बजकर चार मिनट पर पूरे जिले झटका महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने में 4.3 मैग्नीट्यूट थी। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर और केंद्र भारत से लगे नेपाल का रौतसेला क्षेत्र बताया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नही है। इधर, आपदा प्रभावित क्षेत्र तल्ला जोहार में लोग दहशत में घरो से बाहर निकल आए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें