Move to Jagran APP

डीएससी के जवान की ब्रेन हेमरेज से मौत

तहसील पिथौरागढ़ के तोली गांव निवासी गोंिवद सिंह मेहता की ड्यूटी के दौरान ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 10:34 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:29 AM (IST)
डीएससी के जवान की ब्रेन हेमरेज से मौत
डीएससी के जवान की ब्रेन हेमरेज से मौत

जासं, पिथौरागढ़ : तहसील पिथौरागढ़ के तोली गांव निवासी गोंिवद सिंह मेहता की ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। मृतक केरल में कन्नूर में डीएससी तैनात थे। पार्थिव शरीर के घर पहुंचने पर रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

loksabha election banner

गोविंद मेहता को बीते छह अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान कन्नूर में ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके बाद उसका उपचार चल रहा था। 12 अक्टूबर की रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का पार्थिव शरीर पैतृक गांव तोली लाया गया। मृतक का अंतिम संस्कार सरयू और रामगंगा नदी के संगम स्थल रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने अंतिम सलामी दी।

मृतक को इसी माह 31 अक्टूबर को रिटायर होना था। गोविंद मेहता ने बीस साल तक सेना में सेवा देने के बाद विगत 13 साल से डीएससी में सेवा दे रहे थे। मृतक जवान अपने पीछे वृद्ध माता , पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ कर गए हैं। बड़ा लड़का भारतीय सेना में तैनात है । पुत्री और छोटा पुत्र पढ़ाई कर रहे हैं। गांव निवासी कोमल मेहता ने बताया कि मृतक गोविंद सिंह मेहता एक जीवट व्यक्ति थे जिनमें कूट कूट कर देश सेवा भरी थी। सेना से सेवानिवृत्ति्त के बाद सेना के ही डीएससी में भर्ती हो गए थे। परिवार सहित देश सेवा करते दुनिया से विदा हुए हैं। उन्होंने उनके निधन को गांव सहित क्षेत्र के लिए क्षति बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.