कृषि संशोधन और श्रम कानूनों में बदलाव से बिफरे दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन
कृषि संशोधन बिल और श्रम कानूनों में किए गए बदलाव से नाराज दवा प्रतिनिधियों ने पिथौरागढ़ में प्रदर्शन किया।
पिथौरागढ़, जेएनएन : कृषि संशोधन बिल और श्रम कानूनों में किए गए बदलाव से नाराज दवा प्रतिनिधि संघ से बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया।
जिला चिकित्सालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कृषि संशोधन बिल लाकर सरकार खेती को उद्योगपतियों के हवाले करने की कोशिश में लगी है, इसका खामियाजा देश के छोटे किसानों के साथ-साथ आम जनता को भुगतना पड़ेगा। श्रम कानूनों में बदलाव कर देश के आम मजदूरों और कार्मिकों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कृषि संशोधन बिल को रद्द करने और श्रम कानूनों को पूर्ववत रखे जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में संघ के अध्यक्ष भुवन पांडे, पीके मिश्रा, भगवान सिंह, जीवन पंत, सुरेश जोशी, गंभीर भंडारी, खीम भंडारी, शंकर, संतोष, हरेंद्र, पवन बोरा, भूरा लाल, महेश भट्ट, धीरज आदि शामिल थे। प्रदर्शन समाप्ति के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।