Move to Jagran APP

तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित पिथौरागढ़ की डा. वसुंधरा

एलएसएम महाविद्यालय की हिदी प्राध्यापिका डा. वसुंधरा उपाध्याय का चयन तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान के लिए हुआ हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 05:06 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 05:06 AM (IST)
तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित पिथौरागढ़ की डा. वसुंधरा
तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित पिथौरागढ़ की डा. वसुंधरा

पिथौरागढ़, जेएनएन : एलएसएम महाविद्यालय की हिदी प्राध्यापिका डा. वसुंधरा उपाध्याय का चयन तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान के लिए हुआ है। लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

loksabha election banner

अंग मदद फाउंडेशन भागलपुर की ओर से प्रत्येक वर्ष स्वाधीनता सेनानी शुभकरण चूड़ीवाला की याद में देश-विदेश में साहित्य, लेखन, समाजसेवा, पत्रकारिता, संगीत, नाटक, शिक्षा आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष 100 लोगों को यह सम्मान दिया गया। कोरोना महामारी के चलते इस बार का कार्यक्रम ऑनलाइन कर सम्मानित होने वाली हस्तियों के नामों की घोषणा की गई। जिसमें उत्तराखंड से पिथौरागढ़ महाविद्यालय की डा. वसुंधरा उपाध्याय को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। डा. वसुंधरा की अब तक 9 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। तीन पत्रिकाओं में वह सह संपादक का कार्य कर रही हैं। उनके 60 से अधिक शोधपत्रों का भी प्रकाशन हो चुका है। इससे पूर्व वह सर्वभाषा ट्रस्ट, विद्या भारती साहित्यिक संस्था नासिक की ओर से भी सम्मानित हो चुकी हैं। डा. उपाध्याय की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.