सड़क धंसने के बाद भी बेसुध एडीबी लोनिवि
संवाद सूत्र, थल: मानसून काल में पिथौरागढ़- थल सड़क धंसने के बाद भी जिम्मेदार विभाग एडीबी लो
संवाद सूत्र, थल: मानसून काल में पिथौरागढ़- थल सड़क धंसने के बाद भी जिम्मेदार विभाग एडीबी लोनिवि गहरी नींद में हैं। हादसे की आशंका बनी हुई है। वाहन चालक सड़क के लगातार धंसने से खासे परेशान हैं।
थल बाजार से 200 मीटर की दूरी पर मानसून काल में सड़क का आधा हिस्सा धंस गया था। तब किसी तरह गाड़ियों के आवागमन की व्यवस्था की गई। एडीबी व लोनिवि के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और पानी को सड़क पर आने से रोकने के लिए नाली निर्माण और स्क्रबर निर्माण की आवश्यकता बताई थी। तीन माह बीत जाने के बाद भी इस स्थान पर न तो नाली का निर्माण हुआ और नहीं स्क्रबर बने। ध्यान नहीं दिए जाने से इस स्थल पर सड़क का आधा हिस्सा रामगंगा नदी में समां गया है। बचा हुआ हिस्सा बेहद संकरा है। बड़े वाहन चालकों को इस स्थल पर आवागमन में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। बता दें सड़क सुधारीकरण के लिए दो वर्ष सरकार ने 40 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की थी। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र सड़क को ठीक नहीं कराए जाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। -धंसी हुई सड़क को ठीक करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। चार दिन के भीतर इस हिस्से को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-डीपी आर्या, अधिशासी अभियंता, एडीबी पिथौरागढ़