उच्च हिमालय के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की मांग
संवाद सूत्र धारचूला उच्च हिमालयी दारमा व्यास और चौंदास के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ करने क
संवाद सूत्र, धारचूला : उच्च हिमालयी दारमा, व्यास और चौंदास के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ करने की मांग को लेकर कांग्रेसियां ने प्रदर्शन किया। सेवा प्रारंभ नहीं किए जाने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।
ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर सिंह दानू के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कहा गया कि उच्च हिमालय को जोड़ने वाले मार्ग आपदा के चलते क्षतिग्रस्त हैं। ग्रामीण जान हथेली पर लेकर आवाजाही कर रहे हैं। प्रदेश सरकार से लगातार मांग के बाद भी हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ नहीं की जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। जिसमें शीघ्र हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन करने वालों में नंदा बिष्ट, संदीप वर्मा, राम सिंह रोकाया, लाखन सिंह खैर, विरेंद्र, भगवती नबियाल, पुष्पा देवी आदि शामिल थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप