सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर के सुभाष चौक बाजार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्था
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर के सुभाष चौक बाजार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर सीमांत यूथ मोर्चा ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि अविलंब सुभाष चौक में नेताजी की मूर्ति स्थापित नहीं की गई तो मोर्चा आम जनता के सहयोग से मूर्ति स्थापित करेगा।
नगर के नया बाजार वार्ड में मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस और उनकी आजाद ¨हद फौज ने भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी का बिगुल फूंककर नेताजी पिथौरागढ़ आए थे और उन्होंने सुभाष चौक से आजाद ¨हद के सिपाहियों को संबोधित किया था, मगर आजादी के 70 वर्ष बीतने के बाद थी अभी तक इस स्थान पर उनकी मूर्ति स्थापित नहीं की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेताजी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। सुभाष चौक में उनकी प्रतिमा स्थापित करके ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि यदि मूर्ति स्थापित नहीं की गई तो संगठन आम जनता की सहायता से यहां मूर्ति स्थापित कर देगा। प्रदर्शन करने वालों में राहुल खत्री, कैलाश कठायत, विनय भाटिया, नरेंद्र खत्री, अनिल, गौतम, कौशल कपूर, इमरान खान, शंकर राम, लक्ष्मण सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।